कविता की मांग है कि विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना चाहिए।
तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी के कविता आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर धरना देंगी। उनके साथ 17 विपक्षी दलों के नेता भी रहेंगे। हालांकि, पुलिस ने धरना देने की परमिशन नहीं दी है। इस पर कविता ने कहा- "परमिशन पहले दे दी गई थी। अब अचानक इसे रद्द कैसे किया जा सकता है। मैं इस बारे में पुलिस से बात करूंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि वे जंतर-मंतर पर धरना जरूर देंगी।<br />
कविता ने कहा कि पिछले 27 सालों से महिला आरक्षण बिल के लिए संघर्ष चल रहा है। कितनी भी सरकारें बदलीं, उसे मंजूरी नहीं मिली। विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना चाहिए। हम इस विधेयक के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनाव में महिला आरक्षण बिल का वादा किया था, लेकिन अब इस पर बात नहीं कर रही है।
Comments (0)